Facebook Twitter Instagram youtube youtube

‘ पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं … ‘ , अक्षय कुमार से छोटी बच्ची ने की गुजारिश

 ‘ पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं … ‘ , अक्षय कुमार से छोटी बच्ची ने की गुजारिश
Spread the love

मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के दौरान शुक्रवार सुबह अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। हमेशा की तरह इस बार भी वह लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते नजर आए , लेकिन इस बार वोटिंग के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में आ गया। इस वायरल वीडियो में अक्षय कुमार का संवेदनशील और मानवीय पक्ष देखने को मिला , जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया।

मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद जैसे ही अक्षय कुमार बाहर निकले , तभी एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंची। बच्ची के हाथ में एक सफेद कागज था और वह भावुक होकर अभिनेता से अपने पिता की आर्थिक स्थिति के बारे में बताने लगी। बच्ची ने कहा कि उसके पिता भारी कर्ज में डूबे हुए हैं और परिवार को मदद की सख्त जरूरत है। उसने अक्षय कुमार से अपील की कि वे उसके पिता को इस संकट से बाहर निकालने में मदद करें।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार ने बच्ची की बात बेहद ध्यान से सुनी। उन्होंने उसे अनदेखा नहीं किया और न ही जल्दबाजी दिखाई। अक्षय ने तुरंत बच्ची को अपनी टीम के सदस्यों के पास भेज दिया , ताकि उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जा सके और आगे मदद की जा सके। इस दौरान जब बच्ची उनके पैर छूने की कोशिश करती है , तो अक्षय कुमार विनम्रता से उसे रोक देते हैं और सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हैं। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं।

अक्षय कुमार का यह व्यवहार सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा , “असली मर्द , सीधे – सादे अक्षय। ” वहीं दूसरे ने कमेंट किया , “ बड़े दिल वाला इंसान। ” एक अन्य यूजर ने लिखा , “ बहुत बढ़िया , यही असली हीरो होता है। ” कई लोगों ने उनके इस कदम को इंसानियत की मिसाल बताया और कहा कि अक्षय न केवल पर्दे पर , बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो हैं।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार अपने नरम दिल और सामाजिक कार्यों के लिए पहले भी जाने जाते रहे हैं। वह समय-समय पर चैरिटी और जरूरतमंदों की मदद करते नजर आते हैं , जिसके चलते उन्हें अक्सर फैंस और आम लोगों से सराहना मिलती है।

बीएमसी चुनाव में अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ वोट डालने पहुंचे थे। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की और मुंबईकरों से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की। अक्षय ने कहा , “ यह वह दिन है जब रिमोट कंट्रोल हमारे हाथों में होता है। मैं सभी मुंबईकरों से अपील करता हूं कि वे ज़रूर वोट करें। अब हमारी बारी है – हमें बाहर निकलकर सही इंसान को चुनना चाहिए। अगर आप मुंबई के असली हीरो बनना चाहते हैं , तो डायलॉग्स के बजाय आकर वोट दीजिए। ” उनका यह बयान भी सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘ हैवान ’ में सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘ भूत बंगला ’ , बहुप्रतीक्षित ‘ हेरा फेरी 3 ’ और ‘ वेलकम टू द जंगल ’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनय के साथ-साथ अपने मानवीय व्यवहार से अक्षय कुमार लगातार लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। – Report by : वंशिका माहेश्वरी 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *