Facebook Twitter Instagram youtube youtube

ट्रोलर्स को बताया राष्ट्र विरोधी , ‘ बॉर्डर 2 ’ में वरुण धवन की आलोचना किए जाने पर भड़कीं निर्माता निधि दत्ता

 ट्रोलर्स को बताया राष्ट्र विरोधी , ‘ बॉर्डर 2 ’ में वरुण धवन की आलोचना किए जाने पर भड़कीं निर्माता निधि दत्ता
Spread the love

सनी देओल , वरुण धवन , दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की अहम भूमिकाओं से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ बॉर्डर 2 ’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘ घर कब आओगे ’ रिलीज किया गया , जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और इसने 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘ बॉर्डर ’ के आइकॉनिक गीत ‘ संदेसे आते हैं ’ की यादें ताजा कर दीं। भावनात्मक अंदाज और देशभक्ति से भरे इस गाने को दर्शक खूब सराह रहे हैं।

हालांकि , गाने की लोकप्रियता के बीच अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। ‘ बॉर्डर 2 ’ के टीजर रिलीज होने के बाद से ही कुछ नेटिजेंस वरुण को फिल्म की “ कमजोर कड़ी ” बता रहे थे। वहीं , ‘ घर कब आओगे ’ गाने के सामने आते ही ट्रोलिंग और तेज हो गई। सोशल मीडिया पर वरुण के लुक , उनके अभिनय और यहां तक कि उनके डांस स्टेप्स को लेकर भी तीखी आलोचना की जाने लगी।

नेटिजेंस की यह आलोचना जब एक सीमा से आगे बढ़ी , तो फिल्म की को-प्रोड्यूसर निधि दत्ता खुलकर वरुण धवन के समर्थन में सामने आईं। निधि दत्ता ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें राष्ट्र-विरोधी तक करार दे दिया। उन्होंने एक पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए वरुण के खिलाफ हो रहे नफरत भरे कमेंट्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

अपने ट्वीट में निधि दत्ता ने लिखा , “ उन सभी राष्ट्र-विरोधी लोगों को बधाई जो इस देश के लिए लड़ने वाले एक परमवीर चक्र विजेता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता को बदनाम करने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। यह आपकी फिल्म है , भारत ! उम्मीद है दर्शक इन लोगों को पहचानेंगे और उन्हें शर्मिंदा करेंगे। ”

गौरतलब है कि वरुण धवन 2 ‘ बॉर्डर ’ में होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं , जिन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्वितीय वीरता के लिए देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यही वजह है कि निधि दत्ता ने इस भूमिका को लेकर हो रही आलोचना को अपमानजनक बताया और ट्रोलर्स की मानसिकता पर सवाल खड़े किए।

‘ बॉर्डर 2 ’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है , जबकि फिल्म का निर्माण दिग्गज फिल्ममेकर जेपी दत्ता कर रहे हैं। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें सनी देओल , वरुण धवन , दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह , आन्या सिंह , मेधा राणा और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ‘ बॉर्डर 2 ’ को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है , वहीं वरुण धवन को लेकर जारी बहस ने फिल्म की चर्चा को और तेज कर दिया है। – Report by : वंशिका माहेश्वरी

 

 

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *