Facebook Twitter Instagram youtube youtube

अहान के जन्मदिन पर अनन्या पांडे हुईं इमोशनल , मां डीन ने शेयर कीं तस्वीरें

 अहान के जन्मदिन पर अनन्या पांडे हुईं इमोशनल , मां डीन ने शेयर कीं तस्वीरें
Spread the love

बॉलीवुड के उभरते सितारे और ‘ सैयारा ’ फेम अहान पांडे आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक , हर कोई अहान को प्यार और शुभकामनाएं दे रहा है। जन्मदिन की इस खुशी को और भी खास बना दिया है उनकी बहन और अभिनेत्री अनन्या पांडे , मां डीन पांडे और परिवार के अन्य सदस्यों के भावुक पोस्ट्स ने।

सबसे पहले अहान की ‘ सैयारा ’ को – एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने उन्हें एक प्यारे और भावनात्मक नोट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद अहान की बहन अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर कर अपने भाई के लिए अपने जज्बात खुलकर जाहिर किए। अनन्या का यह पोस्ट सामने आते ही फैंस का दिल जीत ले गया और कमेंट सेक्शन दिल और प्यार वाले इमोजी से भर गया।

अनन्या पांडे ने बचपन की यादों से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए लिखा , “ जन्मदिन मुबारक हो मेरी जिंदगी। मैं बता नहीं सकती कि मैं तुम पर कितना ज्यादा गर्व महसूस करती हूं। ” अपने इस छोटे लेकिन भावनाओं से भरे संदेश के जरिए अनन्या ने यह साफ कर दिया कि अहान उनके लिए सिर्फ भाई नहीं , बल्कि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। भाई – बहन के इस खास रिश्ते को देखकर फैंस भी भावुक नजर आए।

अनन्या के अलावा अहान की मां डीन पांडे ने भी बेटे के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अहान की कुछ अनदेखी और प्यारी तस्वीरें साझा कीं , जिनमें उनके बचपन से लेकर आज तक के सफर की झलक देखने को मिली। इन तस्वीरों के साथ डीन पांडे ने एक भावुक संदेश भी लिखा , जिसमें उन्होंने बेटे को जिंदगी में हमेशा खुद जैसा बने रहने की सीख दी।

डीन पांडे ने लिखा कि अहान बचपन से ही दूसरों से अलग और खास रहा है। एक मां के शब्दों में छुपा गर्व और प्यार साफ झलक रहा था , जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया। उनकी पोस्ट पर न सिर्फ फैंस , बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों और सेलेब्स ने भी जमकर प्यार लुटाया।

अहान की चाची और अनन्या की मां भावना पांडे ने भी इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया। इसके अलावा अभिनेता बॉबी देओल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खास मौके पर अहान की ‘ सैयारा ’ को – स्टार अनीत पड्डा का संदेश भी चर्चा में रहा। अनीत ने अहान के लिए एक खूबसूरत और भावनात्मक नोट लिखा , जिसमें उन्होंने उनके व्यक्तित्व , सोच और दुनिया को देखने के नजरिए की जमकर तारीफ की। अनीत के मुताबिक , अहान एक ऐसे इंसान हैं जो छोटी – छोटी चीजों में भी खूबसूरती ढूंढ लेते हैं और जिनकी मौजूदगी आसपास के लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती है।

कुल मिलाकर , अहान पांडे का 28वां जन्मदिन प्यार , भावनाओं और शुभकामनाओं से भरा रहा। परिवार और इंडस्ट्री से मिले इस स्नेह ने साफ कर दिया है कि अहान न सिर्फ एक उभरते कलाकार हैं , बल्कि एक ऐसे इंसान भी हैं जिन्हें लोग दिल से पसंद करते हैं। – Report by : वंशिका माहेश्वरी

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *