पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजद और कांग्रेस की संयुक्त रैली में अपशब्द कहे जाने को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और लाठियां बरसाई. कार्यालय में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और ईंट पत्थर भी चलाए.वीडियो में आप साफ देख सकते है की कैसे BJP कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालयय का लाठियों से गेट तोड़ केर अंदर घुस जाते है और हंगामा शुरू केर देते है वही दूसरी और वे एक दूसरे पर लाठिया चला रहे है वही पुलिस को बीच में मशक्क्त करते देखा जा सकता है बिहार में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद से BJP कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है



