Facebook Twitter Instagram youtube youtube

25 नवंबर को राम मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहेंगी मुख्य अतिथि

 25 नवंबर को राम मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहेंगी मुख्य अतिथि
Spread the love

अयोध्या : रामनगरी 25 नवंबर को इतिहास रचने जा रही है। इस दिन राम मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।

तैयारी और बैठक

मंगलवार देर शाम तीर्थ क्षेत्र भवन में राम मंदिर ट्रस्ट, संघ और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि यह आयोजन केवल ध्वजारोहण तक सीमित न रहकर राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना, समरसता और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनेगा।

अभिजित मुहूर्त में शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ 25 नवंबर को सुबह 11 बजे अभिजित मुहूर्त में ध्वजा पूजन से होगा। इसके बाद राम मंदिर सहित परिसर के सभी उप मंदिरों के शिखरों पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चलेगा।

आठ हजार मेहमान होंगे शामिल

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों से लगभग 8000 मेहमान ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। इनमें से 3000 मेहमान अयोध्या जिले से होंगे। अब तक 2200 स्थानीय मेहमानों की सूची तैयार की जा चुकी है।

भव्य इंतजाम

समारोह के लिए 8200 कुर्सियों और टेंट की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम अयोध्या की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *