बिग बॉस 19 ग्रैंड प्रीमियर: सलमान खान का शो 24 अगस्त से, जानिए पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट और संभावित सितारे

टीवी इंडस्ट्री का सबसे फेमस और सक्सेसफुल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रहा है। सुपरस्टार सलमान खान अपने दबंग अंदाज के साथ बिग बॉस 19 को होस्ट करने जा रहे हैं। शो का प्रोमो रिलीज़ हो चुका है और मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को लेकर भी संकेत दिए हैं।
कब और कहां देखें ग्रैंड प्रीमियर?
बिग बॉस का हर नया सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा करता है। इस बार का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होने जा रहा है।
- शो का प्रसारण जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से और
- कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा।
पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट – आवेज दरबार
मेकर्स ने हाल ही में पहले कंटेस्टेंट का प्रोमो जारी किया, जिसमें दर्शकों ने झलक देखकर अंदाज़ा लगाया कि वह इंफ्लुएंसर और डांस कोरियोग्राफर आवेज दरबार हैं। आवेज, म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे और गौहर खान के पति जैद दरबार के भाई हैं।
इस साल बिग बॉस में 17 कंटेस्टेंट्स एंट्री लेंगे और साथ ही 3-4 वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़ भी हो सकती हैं।
इन सितारों के नामों पर चर्चा
बिग बॉस 19 को लेकर कई बड़े नामों की चर्चा है। इनमें शामिल हैं –
- शहनाज़ गिल के भाई शहबाज
- एक्ट्रेस अशूनर कौर
- आवेज की दोस्त नगमा मिराजकर
- इंफ्लुएंसर पायल गेमिंग
- एक्ट्रेस हुनर हाली गांधी
- अनुपमा फेम गौरव खन्ना
- बसीर अली, नेहल चुडासमा,
- म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक,
- सिंगर श्रीराम चंद्रा,
- एक्ट्रेस शफक नाज,
- अभिषेक बजाज और
- कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल।
इस बार की खास थीम – राजनीति
बिग बॉस 19 में इस बार की थीम राजनीति रखी गई है। शो में कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में बांटा जाएगा –
- सत्ता
- विपक्ष
वहीं, इस बार दर्शकों को वोटिंग के जरिए भी कंटेस्टेंट चुनने का मौका मिलेगा।