Facebook Twitter Instagram youtube youtube

जमालपुर: राहुल गांधी ने किया खानकाह रहमानी का दौरा, तेजस्वी यादव भी रहे साथ

 जमालपुर: राहुल गांधी ने किया खानकाह रहमानी का दौरा, तेजस्वी यादव भी रहे साथ
Spread the love

जमालपुर (मुंगेर) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार यात्रा पर हैं। शुक्रवार को वह मुंगेर के जमालपुर पहुंचे और यहां उन्होंने खानकाह रहमानी के मौलाना से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ आरजेडी नेता व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी और खानकाह रहमानी का पारिवारिक रिश्ता

खानकाह रहमानी का गांधी परिवार से पुराना नाता रहा है। राहुल गांधी से पहले उनके पिता राजीव गांधी भी 1985 में यहां आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें राजीव गांधी और राहुल गांधी को एक ही जगह बैठे देखा जा सकता है—फर्क सिर्फ इतना है कि राजीव 1985 में और राहुल 2025 में यहां पहुंचे।

क्यों खास है खानकाह रहमानी?

खानकाह रहमानी का इतिहास 1901 से जुड़ा है। इसे मौलाना मोहम्मद अली मुंगरी ने स्थापित किया था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह केंद्र स्वतंत्रता सेनानियों के सहयोग का गवाह रहा।
आज इसे इंजीनियरों की खान कहा जाता है, क्योंकि यहां से बड़ी संख्या में छात्र NEET और JEE जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सफल होते हैं।

1927 में यहां जामिया रहमानी की स्थापना हुई, जिसे रहमानी फाउंडेशन संचालित करता है। आधुनिक शिक्षा के लिए यहां स्मार्ट क्लासेस और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

बड़े नेताओं की मौजूदगी का इतिहास

खानकाह रहमानी हमेशा से नेताओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां न सिर्फ राजीव गांधी, बल्कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू भी आ चुके हैं। कई और राष्ट्रीय नेता भी समय-समय पर यहां पहुंचते रहे हैं।

सियासी मायने भी

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के इस दौरे को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों नेता अल्पसंख्यक वोट बैंक को साधने की कोशिश में हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *