Facebook Twitter Instagram youtube youtube

गोपालगंज में शराब तस्करों ने पुलिस बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत

 गोपालगंज में शराब तस्करों ने पुलिस बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत
Spread the love

गोपालगंज : बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिपाया पॉलिटेक्निक के पास शराब तस्कर ने पुलिस गश्ती दल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान अभिषेक शर्मा (30 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

शराब तस्करों पर नज़र रखते हुए हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अभिषेक शर्मा और जितेंद्र कुमार बाइक से गश्त पर निकले थे। उन्हें इलाके में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। गश्ती के दौरान सिपाया पॉलिटेक्निक के पास शराब तस्कर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद दोनों को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र कुमार का इलाज जारी है।

परिवार और विभाग में शोक की लहर

अभिषेक शर्मा मूल रूप से कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंगालखाड़ गांव के रहने वाले थे। वे 2019 में होमगार्ड सेवा में भर्ती हुए थे। उनकी अचानक मौत की खबर से परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलने पर उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *