UP विधानसभा मानसून सत्र: आज 24 घंटे चलेगी कार्यवाही, विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर होगी ऐतिहासिक चर्चा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन आज ऐतिहासिक होने जा रहा है। आज सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी, जो लगातार 24 घंटे नॉनस्टॉप चलेगी। इस दौरान विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विजन डॉक्यूमेंट पर विशेष चर्चा होगी।
17-18 घंटे नॉनस्टॉप चर्चा
आज दिन और रात मिलाकर करीब 17 से 18 घंटे तक लगातार विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा होगी। योगी सरकार इस दस्तावेज के जरिए प्रदेश के आने वाले 22 वर्षों में विकास की दिशा और रणनीति पेश करेगी।
सरकार की पूरी टीम उतरेगी मैदान में
विधानसभा में इस चर्चा के दौरान 28 मंत्री, जबकि विधान परिषद में 18 मंत्री विजन डॉक्यूमेंट पर अपने विचार रखेंगे। यह दस्तावेज यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निवेश जैसे क्षेत्रों में विकास की रूपरेखा बताएगा।
मुख्यमंत्री कल करेंगे संबोधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल, मानसून सत्र के चौथे दिन, विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट 2047 के मुद्दे पर सदन को संबोधित करेंगे और सरकार की विकास योजनाओं की दिशा और लक्ष्य स्पष्ट करेंगे।
क्यों है यह दिन ऐतिहासिक?
विधानसभा का इतने लंबे समय तक बिना रुके चलना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह न केवल यूपी की राजनीति में, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में भी एक मिसाल के रूप में दर्ज होगा।