Facebook Twitter Instagram youtube youtube

UP Police SI Recruitment 2025: 4543 पदों के लिए OTR करने वालों की संख्या ढाई लाख पार, नोटिफिकेशन जल्द

 UP Police SI Recruitment 2025: 4543 पदों के लिए OTR करने वालों की संख्या ढाई लाख पार, नोटिफिकेशन जल्द

xr:d:DAF7US57RE8:124,j:6799728417726372728,t:24021616

Spread the love

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस में उप निरीक्षक (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों की 4543 भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) पोस्ट में बताया कि इन पदों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराने वाले संभावित अभ्यर्थियों की संख्या ढाई लाख से अधिक हो गई है।

बोर्ड ने यह भी पुष्टि की है कि ऑनलाइन आवेदन की अधिसूचना इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी।

31 जुलाई से शुरू हुई OTR प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए UPPRPB ने 31 जुलाई से OTR प्रणाली लागू की है। इसके तहत उम्मीदवारों को एक बार अपनी पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। यह रजिस्ट्रेशन apply.upprpb.in पर किया जा सकता है।

भर्ती अभियान का हिस्सा

यह भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार की वृहद पुलिस भर्ती योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कुल 24,000 पद भरे जाने हैं। इसमें शामिल हैं:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • प्रोग्रामर
  • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय)
  • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)
  • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

साथ ही, 19220 सिपाही और समकक्ष पदों के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जिसकी अंतिम स्वीकृति का इंतजार है।

क्या है अगला कदम?

OTR पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जारी होने पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया का विवरण अधिसूचना में दिया जाएगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *