Facebook Twitter Instagram youtube youtube

उधमपुर में सीआरपीएफ बस खाई में गिरी, 3 जवानों का बलिदान, 15 घायल

 उधमपुर में सीआरपीएफ बस खाई में गिरी, 3 जवानों का बलिदान, 15 घायल
Spread the love

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा हुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन की बस कदवा से बसंतगढ़ की ओर जा रही थी, तभी करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन जवानों का बलिदान हुआ है जबकि 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस में कुल 18 जवान सवार थे। दुर्घटना सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उधमपुर के कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुछ जवानों के बलिदान की खबर से व्यथित हूं। मैंने DC सलोनी राय से बात की है जो खुद राहत कार्य की निगरानी कर रही हैं। हर संभव मदद दी जा रही है।”

स्थिति पर नजर

घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षाबलों की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद हेलिकॉप्टर के माध्यम से भी रिफर किया जा सकता है। यह हादसा पहाड़ी रास्तों की खतरनाक स्थितियों की ओर एक बार फिर इशारा करता है, जहां सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम और ट्रेनिंग बेहद जरूरी है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *