दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर जहां लोग बंदूक लेकर बाहर निकलते हैं

स्वालबार्ड : दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कहे जाने वाले स्वालबार्ड (Svalbard) में कुछ ऐसा होता है, जिसकी आप शायद कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां हर व्यक्ति बंदूक या रायफल लेकर घर से निकलता है, लेकिन इसका कारण अपराध नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ा है।
नॉर्वे का यह बर्फीला द्वीपसमूह, जो आर्कटिक सर्कल के भीतर स्थित है, अपने शांत वातावरण, कम अपराध दर और बेहद ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है।
बंदूक साथ क्यों रखते हैं लोग?
स्वालबार्ड में रहने वाली इन्फ्लुएंसर सेसिलिया ब्लोमडाहल ने बताया कि वहां बाहर निकलते वक्त बंदूक साथ रखना एक आम बात है। इसका कारण है यहां पाए जाने वाले ध्रुवीय भालू (Polar Bears)।
“यहां ध्रुवीय भालू कभी भी, कहीं भी दिखाई दे सकते हैं। इसलिए अगर आप शहर की सीमा से बाहर जा रहे हैं, तो हथियार साथ रखना अनिवार्य नहीं तो आवश्यक जरूर है।”
हालांकि, सेसिलिया बताती हैं कि 9 साल में उन्होंने कभी अपनी राइफल का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन हमेशा फ्लेयर गन या राइफल साथ रखती थीं।
शहर में हथियारों पर सख्त नियम
स्वालबार्ड का सबसे बड़ा कस्बा लॉन्गइयरब्येन (Longyearbyen) है। यहां शहर के अंदर हथियार रखना कानूनन प्रतिबंधित है। दुकानों, स्कूलों, कैफे और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लोडेड बंदूक ले जाना मना है।
बंदूक रखने के लिए आपको स्वालबार्ड गवर्नर के कार्यालय से परमिट लेना होता है और इसके लिए प्रॉपर ट्रेनिंग और आवेदन अनिवार्य है।
यहां ध्रुवीय भालुओं की संख्या इंसानों से ज्यादा
स्वालबार्ड में ध्रुवीय भालुओं की संख्या इंसानों से भी ज्यादा है। और यही कारण है कि यहां रहने वाले लोग शिकारियों से नहीं, बल्कि प्रकृति के इन खूंखार जीवों से सुरक्षा की तैयारी करते हैं।
स्वालबार्ड क्यों है दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में?
अपराध दर लगभग शून्य
कोई स्थायी निवासी नहीं – सभी लोग काम या रिसर्च के लिए सीमित समय के लिए रहते हैं।
प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित – भूकंप और तूफानों का खतरा बहुत कम।
यहां स्थित है Global Seed Vault – एक सुरक्षित स्थान जहां दुनिया की सभी फसल बीजों को भविष्य के लिए संरक्षित किया गया है।
