Facebook Twitter Instagram youtube youtube

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: एक वोट से मिली रजनी देवी को जीत, 23 साल के नितिन टॉस से बने प्रधान

 उत्तराखंड पंचायत चुनाव: एक वोट से मिली रजनी देवी को जीत, 23 साल के नितिन टॉस से बने प्रधान
Spread the love

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। प्रदेश के 89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य चल रहा है। चमोली जिले में प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला।

देवाल ब्लॉक ग्राम प्रधान पद के घोषित परिणाम

देवाल (सेलखोला )   कविता मिश्रा

कैल                        नीमा मिश्रा

हाटकल्याणी          मनोज कुमार

अट़ठू                     उमेश चन्द्र

देवसारी                सुनीता देवी

कोठी                   लक्ष्मी देवी

सवाड                आशा धपोला

झलिया                दलवीर सिंह

ताजपुर                मदन मोहन

अंकिता एक वोट से जीतीं

चकराता के पेनुवा पंचायत से प्रधान पद पर अंकिता एक वोट से जीतीं। दिलचस्प मुकाबले में अंकिता को 134 व राधा देवी को 133 वोट मिले और पांच वोट रद्द हुए।

शीला नौटियाल भारी मतों से जीतीं

चकराता के चातरा पंचायत से प्रधान पद पर शीला नौटियाल 305 मतों से जीतीं। शीला को 423 और रीना नौटियाल को 118 वोट मिले।जबकि 38 वोट रद्द हुए। किस्तुड पंचायत से प्रधान पद पर रीना 311 मतों से विजयी। रीना को 338 व निर्मला को 27 वोट मिले और सा वोट रद्द हुए।

सर्वानन्द बिजल्वाण जीते

विकासखंड चकराता के चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण 25 मतों से विजयी रहे। सर्वानन्द को 252 व राजेंद्र दत्त को 227 वोट मिले और पांच वोट रद्द हुए।

विकासखंड चकराता का परिणाम

विकासखंड चकराता में बगूर पंचायत से प्रधान पद पर चंद्रा देवी 48 मतों से विजयी। चंद्रादेवी को 146 वोट व सुरेखा को 98 वोट मिले और 16 वोट रद्द।

पर्ची से हुआ निर्णय

रुद्र्प्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम कांदी गांव में पर्ची से लक्ष्मी देवी प्रधान घोषित हुई। उन्हें और पूनम देवी को 168-168 मत मिले। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में पर्ची से निर्णय हुआ।

विजेता प्रधान के समर्थक फूलमाला पहनाकर मना रहे खुशियां

देहरादून के 409 ग्राम पंचायत और 30 जिला पंचायत समिति क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना सुबह 8:00 से चल रही है। रायपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिल्ला से मगनपाल, सरधारा धनौला गांव से प्रधान सोनिया थापा, गांव थानो कोटि मैचेक से शिवानी सहित कई प्रत्याशी चुनाव विजेता रहे हैं। धीरे-धीरे चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं। विजेता प्रधान के समर्थक फूलमाला पहनाकर खुशियां मना रहे हैं।

एक वोट से जीती रजनी देवी

नारायणबगड़ में ग्राम पंचायत कोट के प्रधान पद पर रजनी देवी और कुलदीप सिंह को 72-72 मत प्राप्त हुए। उसके बाद पुनः मतगणना कराई गई। जिसमें रजनी देवी को 73 और कुलदीप सिंह को 72 मत मिले। इस तरह रजनी देवी एक वोट से चुनाव जीत गई।

23 साल के नितिन बने प्रधान

चमोली जिला मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान टॉस से बने। दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन प्रधान बने। प्रतिद्धंदी रविन्द्र और नितिन को 138-138 वोट मिले, जिसके बाद टॉस से हुआ निर्णय।

पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी 158 वोट से आगे

चमोली जनपद में जिला पंचायत रानों वार्ड से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी 158 वोट से आगे चल रही है। बीजेपी जिला अध्यक्ष गजपाल तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीन गांवों की मतगणना जारी है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *