Facebook Twitter Instagram youtube youtube

पीएम मोदी ने मोतिहारी से फूंका चुनावी बिगुल; बोले- बनाएंगे नया बिहार, फिर एकबार NDA सरकार

 पीएम मोदी ने मोतिहारी से फूंका चुनावी बिगुल; बोले- बनाएंगे नया बिहार, फिर एकबार NDA सरकार
Spread the love

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर बिहार के मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने बिहारवासियों को 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है।

पीएम मोदी बिहार को रेल परियोजनाओं की दी सौगात

पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोतिहारी से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पटना-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के अलावा तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाई।

इनमें मालदा टाउन-गोमतीनगर, दरभंगा-गोमतीनगर और बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार ट्रेनें शामिल हैं। राजेन्द्र नगर पटना से नई दिल्ली को जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन होगा।

बनाएंगे नया बिहार, फिर एकबार एनडीए सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस पिछड़े, दलितों की राजनीति करते आए हैं। मगर ये परिवार से दूर किसी को सम्मान तक नहीं देते हैं। हमें इनसे बिहार को बचाकर रखा है। नीतीश और बीजेपी की टीम ने यहां बरसों से मेहनत की है।

चंद्रमोहन राय जैसी हस्तियों ने मार्गदर्शन दिया। मिलकर सुनहरे भविष्य वाला बिहार बनाना है। उन्होंने अपने भाषण के अंत में नारा दिया- बनाएंगे नया बिहार, फिर एनडीए सरकार।

पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा क्षेत्र हमारी सरकारी की प्राथमिकता

पीएम बोले कि पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा क्षेत्र हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जिन जिलों को पिछड़ा कहकर छोड़ दिया गया था, उन्हें हमने प्राथमिकता दी। उन्हें पिछड़े जिले की जगह आकांक्षी जिला बनाकर विकास किया।

सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहकर छोड़ दिया गया था, हमने इनके विकास को प्राथमिकता दी। अब वो आखिरी नहीं, देश का पहला गांव कहलाते हैं। दशकों तक ओबीसी वर्ग संवैधानिक दर्जे की मांग कर रहा था, हमारी सरकार ने ही यह काम किया। आदिवासियों में भी जो सबसे पिछड़े थे, उनके लिए जनमन योजना शुरू की गई।

वह लालटेन का दौर था, ये नई रोशनी का बिहार है

पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी के लोग रोजगार नहीं दे सकते। जो रोजगार के नाम पर आपकी जमीन लिखवा लेते थे। वह लालटेन का दौर था, ये नई रोशनी का बिहार है। इसलिए बिहार का संकल्प अटल, एनडीए के साथ हर पल।

बीते साल में नक्सलवाद प्रहार हुआ है, उसका लाभ युवाओं को मिला है। चंपारण, औरंगाबाद, गयाजी, जमुई में पीछे रखने वाला माओवाद आज अंतिम सांस गिन रहा है। आज वहां के युवा सपने देख रहे हैं। हमने संकल्प लिया है। इन्हें खत्म करेंगे।

यह नया भारत है। मां भारती के दुश्मानों को खत्म करने के लिए धरती-आसमान एक कर देता है। हमने यहीं से संकल्प लिया था। आज सफलता की बात कर रहे हैं आपरेशन सिंदूर का। एनडीए सरकार के प्रयास से मखाना की कीमत कितनी बढ़ी है। मखाना बोर्ड का गठन कर रहे हैं।

मगही पान, जर्दालु, कतरनी व मरचा धान। कितने नाम हैं जो विदेश तक पहचान बना रहे हैं। पीएम किसान योजना से लाभ मिल रहा है। मोतिहारी में पांच लाख से अधिक किसानों से डेढ़ हजार करोड़ से अधिक मिले हैं। हम नारे तक नहीं सिमटते, वादों तक नहीं रहते, काम करते हैं।

नीतीश सरकार ने पारदर्शिता के साथ दी नौकरी

नीतीश सरकार ने पारदर्शिता के साथ नौकरी दी है। नए निश्चय लिए हैं। केंद्र उनका साथ दे रही है। कुछ दिन पहले केंद्र ने बड़ी योजना को मंजूरी दी है। 1 अगस्त से नए रोजगार पर 15 हजार मिलेगा। मुद्रा योजना को गति दी गई है। दो माह में बिहार में लाखों लोन दिए गए हैं। 60 हजार युवाओं को चंपारण में दिया गया है।

हमारा संकल्प है ‘समृद्ध बिहार हर युवा को रोजगार’

देश में बिहार में लखपति दीदी की संख्या बढ़ रही है। देश में तीन करोड़ का लक्ष्य रखा है। डेढ़ करोड़ बन चुकी हैं। बिहार मे 20 लाख बनी हैं। चंपारण में 80 हजार बनी हैं। 400 करोड़ का सामुदायिक विकास फंड जारी हुआ है। नारी शक्ति बढ़ाने का काम होगा। जीविका से लाखों महिलाएं सशक्त हुई हैं। एनडीए का विजन है जब बिहार आगे बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। जब युवा आगे बढ़ेगा तो बिहार बढ़ेगा। हमारा संकल्प है ‘समृद्ध बिहार हर युवा को रोजगार’।

आज बिहार बढ़ रहा है, जनधन खाते आ रहे काम

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बिहार बढ़ रहा। माता-बहन का योगदान है। ये आशीष दे रही थीं। हमारे कदम को ये समझ रही हैं। पहले 10 रुपये भी छुपाकर रखना पड़ता था, पहले खाता नहीं था। गरीबों का स्वाभिमान क्या होता है, ये मोदी जानता है।

मोदी ने बैंकों से कहा कि गरीबों के लिए दरवाजे क्यों नहीं खोलेंगे। जन-धन खाता खुलवाए। 3.5 करोड़ महिलाओं के जन-धन खाते खुले। योजनाओं के पैसे इन खातों में भेजना शुरू किया। हमारे मित्र नीतीश जी कह रहे थे पेंशन राशि बढ़ा दी गई है, ये आपके खाते में ही तो जाएगा। आज महिलाओं के पास इसकी ताकत है।

नार्वे, न्यूजीलैंड की आबादी से ज्यादा पक्के घर दिए

पीएम बोले कि ये पैसा बिहार में कल्याण के काम आ रहा। विकास के काम आ रहा। आज की पीढ़ी को जानना है कि बिहार दो दशक पहले बिहार हताशा में डूबा था। कांग्रेस व राजद सरकार में गरीबों तक पैसा पहुंचना मुश्किल था। आपने कांग्रेस व राजद की बेड़ियो से मुक्त कर दिया।

11 साल में पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। सात लाख घर बिहार में बने हैं। नार्वे, न्यूजीलैंड की आबादी से ज्यादा हमने पक्के घर दिए हैं। मोतिहारी में तीन लाख से अधिक पक्के घर में मिले हैं। यह गिनती बढ़ रही है।

12 हजार से अधिक आज गृह प्रवेश हुआ है। 40 हजार से अधिक गरीबों को उनके खाते में पैसे भेजे गए हैं। इनमें दलित, महादलित, पिछडे़ हैं। पहले गरीब को पक्के घर मिलना मुश्किल था। पहले रंग-रोगन कराने में भी डरते थे। इसलिए कि पता चल जाए तो घर मालिक को ही उठवा लिया जाएगा।

कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हमें विकसित बिहार बनाना है। आज बिहार में इसलिए काम हो रहा है क्योंकि केंद्र व राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है।

पहले यूपीए की सरकार में दो लाख करोड़ के आसपास मिले। नीतीश कुमार की सरकार से ये लोग बिहार से बदला ले रहे थे। 2014 में आपने मौका दिया। मैंने बिहार से बदला लेने वाली नीति का समाप्त कर दिया। 10 वर्षों में बजट कई गुना बढ़ गया।

पुणे की तरह पटना में हो विकास

पीएम ने कहा कि जो ताकत पहले पश्चिमी देशों के पास होती थी, अब उसमें पूरब का दबदबा बढ़ रहा है। पूरब के देश विकास के दौड़ में आगे जा रहे हैं। भारत में विकास की दौड़ पूर्वी राज्यों का है। हमारा संकल्प आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में है, वैसा ही गयाजी में हो। पुणे की तरह पटना में भी विकास हो। सूरत की तरह संथाल परगना का विकास हो। बेंगुलुरु की तरह वीरभूमि हो।

पीएम बोले- चंपारण की धरती ऐतिहासिक

पीएम ने कहा कि राधा मोहन सिंह हमेशा चंपारण आने का मौका देते रहते हैं। यह चंपारण की धरती है। इस धरती ने इतिहास बनाया है। आजादी की लड़ाई में इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दी थी। अब बिहार का नया भविष्य बनाएगी। आज सात हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास हुआ है। सभी को बधाई।

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *