Facebook Twitter Instagram youtube youtube

फर्रुखाबाद: मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी, दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या

 फर्रुखाबाद: मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी, दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या
Spread the love

फर्रुखाबाद। उप्र के फर्रुखाबाद में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या किए जाने के मामले में 50 हजार का इनामी अधेड़ आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में थी।

बता दें कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की बालिका रिश्तेदारी में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में गई थी। वहां से बालिका को 27 जून की सुबह अगवा कर लिया गया था। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। 28 जून की सुबह बालिका का शव जनपद मैनपुरी के भोगांव कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुर के पास मिला था।

यह है घटनाक्रम

इस घटना में गांव पखना निवासी 55 वर्षीय अधेड़ मनू को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आरोपी मनू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक हरिश्चंद्र द्वारा आरोपित पर घोषित 25 हजार रुपये इनाम को दो गुना कर दिया गया है।

देर रात पुलिस ने आरोपित अधेड़ की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अधेड़ को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर आरोपित को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। उसके बाद वह लोहिया अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वह दुष्कर्म व हत्या में वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अधेड़ बालिकाओं को अपना हवस का शिकार बनाता था।

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *