Facebook Twitter Instagram youtube youtube

सहारनपुर: छांगुर के गुर्गों पर मतांतरण और दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार

 सहारनपुर: छांगुर के गुर्गों पर मतांतरण और दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Spread the love

सहारनपुर। सहारनपुर कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने ATS की गिरफ्त में आए बलरामपुर जिले के जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के गुर्गों पर उसका मतांतरण कराने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

आरोपितों से जानमाल का खतरा बताते हुए पीड़िता ने SSP को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने थाना पुलिस पर दुष्कर्म की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया।

शिकायत में क्या कहा पीड़िता ने?

प्राप्त समाचार के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने SSP को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छांगुर के गुर्गों ने उसका मतांतरण कराया था। इतना ही नहीं उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।

पीड़िता ने बताया कि छांगुर की गिरफ्तारी के बाद उसके गुर्गों से उसे जान-माल का खतरा है। आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं और पहले भी उसपर कई बार हमले किए जा चुके हैं, लेकिन थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

महिला ने बताया कि 13 दिसंबर 2024 को गांव के ही तीन मुस्लिम युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

मजबूरन उसने सात अप्रैल 2025 को कोर्ट में गुहार लगाई। इसके बाद आरोपितों ने बीती नौ जून को पीड़िता पर जानलेवा हमला किया और 1500 रुपये व नथ लूट ली।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की गई। महिला ने जानमाल का खतरा बताते हुए आशंका जताई कि आरोपित उसके साथ वारदात कर सकते हैं।

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *