Facebook Twitter Instagram youtube youtube

गुजरात के वडोदरा में पुल टूटा, कई वाहन नदी में गिरे; दो लोगों की मौत

 गुजरात के वडोदरा में पुल टूटा, कई वाहन नदी में गिरे; दो लोगों की मौत
Spread the love

वडोदरा। गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल भी नदी में ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो पुल के साथ ही नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुल ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुल पर मौजूद 5 गाड़ियां नदी में बह गईं। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं।

2 की मौत, 3 की जान बची

गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। हालांकि तेज बारिश के कारण नदी उफान पर थी, जिससे पुल टूट कर नदी में बह गया। दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 3 लोगों की जान बचा ली। हालांकि इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई।

दोनों तरफ लगा लंबा जाम

पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। जिससे चार वाहन नदी में गिर गए।

दो ट्रक और दो वैन समेत कई वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचा लिया है। गंभीरा ब्रिज मध्य गुजरात के अहम पुलों में शामिल है। यह मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *