Facebook Twitter Instagram youtube youtube

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता का निधन

 केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता का निधन
Spread the love

लखनऊ :रविवार रात लखनऊ के अस्पताल में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के वयोवृद्ध पिता, पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह उर्फ अन्नू भैया (88), का निधन हो गया। खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मनकापुर कोट के प्रबंधक हरीश पांडेय ने बताया कि आनंद सिंह लखनऊ में अपने आवास मनकापुर हाउस कैसरबाग पर थे, तभी उनकी तबीयत खराब हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

उनका पार्थिव शरीर दोपहर तक मनकापुर कोट पहुंचेगा। उनके निधन से जिले व क्षेत्र में शोक व्याप्त है। आनंद सिंह गोंडा से चार बार सांसद रहे, और 2012 में गौरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *