लखनऊ: पुलिस की नाक के नीचे स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहा सेक्स-रैकेट, कहीं मिलीभगत तो नहीं?

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके गोमतीनगर के विभूति खंड थाना क्षेत्र के टिंबर आरा मशीन के समीप कई कॉम्पेलस में स्पा सेंटर की आड़ में कई महीने से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। विभूति खंड मार्केट पुलिस चौकी के बी-6, द्वितीय तल पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है।
बताते हैं की इस बात की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को भी है, लेकिन ऐसा लगा रहा है इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पर हाथ डालने में मानों पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि कुछ नेता टाइप के लोग इस रैकेट को संचालित करा रहे हैं और कुछ के संचालकों का बढ़े बड़े नेताओं से अच्छी खांसी पकड़ है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
फोन पर मिलती है लड़की की लोकेशन
दलाल स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों की लोकेशन भी भेजते हैं। पड़ताल में पता चला कि दलाल प्राइवेट कॉलेजों का नाम जानबूझकर बदनाम कर रहे हैं। वे बड़े कॉलेजों का नाम इसलिए बताते हैं, ताकि उन्हें अच्छा रेट मिल सके। अच्छे कॉलेज की लड़की बताने से कस्टमर भी आसानी से मिल जाते हैं।
ऐसे सेंटर्स में दो से तीन लोगों को कॉलिंग के लिए भी रखा जाता है। ये फोन पर लुभावने ऑफर देकर कस्टमर बुलाते हैं। उन्हें लोकेशन और लड़कियों की फोटो भी भेजते हैं। स्पा सेंटर आने पर सबसे पहले लड़कियों को दिखाया जाता है।
पसंद आने पर कमरा अलॉट कर दिय जाता है। इसके अलावा जो व्यक्ति स्पा सेंटर के बाहर सर्विस चाहता है, उसे लड़की की लोकेशन पर भेज दिया जाता है।
चल रहे हैं 24 अवैध स्पा सेंटर
लखनऊ के विभूति खंड जैसे पॉश इलाके में एक नहीं ऐसे 24 अवैध स्पा सेंटर चल रहे हैं। इनके ऑनर ऑफिस के नाम पर पहले रूम किराए पर लेते हैं। फिर स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाते हैं। वे यहां काम करने वाली लड़कियों को कॉलेज गोइंग बताते हैं। ताकि रेट हाई मिले।
कॉलेज की लड़कियों के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस भी दी जाती हैं। इनमें ऑन डिमांड बुकिंग, क्लब और पार्टी के नाम पर भी बुकिंग करते हैं। दलाल कॉलेज की लड़कियां बताकर कस्टमर फंसाते हैं और चेहरा दिखाकर रेट फिक्स होता है।
लखनऊ के आसपास के जिलों की हैं ज्यादातर लड़कियां
पड़ताल में पता चला कि रैकेट में शामिल ज्यादातर लड़कियां लखनऊ के आसपास के जिलों बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, गोंडा से आती हैं। वह शहर के अलग-अलग पॉश कॉलोनियों में किराए पर रहती हैं।
इतना ही नहीं, कई विदेशी लड़कियां भी इसमें शामिल हैं। ये जब रूम खोजने के लिए जाती हैं तो फैमिली रूम देखती हैं। खुद को शादी-शुदा बताती हैं। ताकि आसानी से रूम मिल जाए।
दो लड़के बाहर रखते हैं नजर
कर्मचारी बताते हैं, जहां हमारे सेंटर हैं, वह पुलिस से बचने की सेफ जगह हैं। बाकी आप जानते ही हैं कि क्या पुलिस को इलाके के बारे में नहीं पता है। अगर कभी आई भी तो सीसीटीवी से लगातार निगरानी होती है। स्पा सेंटर खुले रहने तक दो लड़के बाहर घूमकर नजर रखे रहते हैं। शक होने पर तुरंत सूचना देते हैं।
विभूति खण्ड गोमती नगर में ऐसा अनेकों स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा है। अब देखना है कि खबर के बाद पुलिस क्या कार्यवाही करती है?
