लव जिहाद बनता जा रहा नासूर, हिन्दू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर आतंकी संगठनों से जोड़ने की साजिश जारी

नई दिल्ली/इंदौर/प्रयागराज। देश में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हिन्दू लड़कियों को बरगलाकर उन्हें मुस्लिम बनाने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश काफी पहले से चल रही है। केरल इसकी नर्सरी बना और धीरे धीरे पूरे देश में यह समस्या फैलती चली गई।
यहां बात सिर्फ हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम बनाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्हें आतंकी भी बना दिया जाता है। ऐसे कई मामले केरल में देखने को मिले जहाँ हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम बनाकर आतंकी संगठन ISIS से जोड़ दिया गया।
प्रयागराज की नाबालिग लडकी को ले जाया गया केरल
ऐसा ही एक मामला हाल के दिनों में उप्र के प्रयागराज में भी देखने को मिला। यहां के फूलपुर इलाके की 15 साल की नाबालिग लड़की को केरल ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद जिहाद के नाम पर आतंकी संगठन से जोड़ने की कोशिश की गई।
लड़की की मां ने इस मामले में तहरीर दी तो पुलिस ने बच्ची को केरल से बरामद कर लिया। मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ और दरकशां बानो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों मोहम्मद ताज और अन्य की तलाश में जुटी है। मामले में आरोपियों की आतंकी संगठनों से संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग भी जांच में जुट गया है।
इंदौर का कांग्रेस पार्षद भी इस काम में है लिप्त
इसी तरह मध्य प्रदेश के इंदौर जिला प्रशासन ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। धन के बल पर हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में शामिल होने के मामले में फरार चल रहे डकैत के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।
कादरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त (DCP) ने 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के दो लोगों साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि कांग्रेस नेता कादरी ने लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने के लिए उन्हें कुल 3 लाख रुपए दिए थे।
उन्होंने यह रकम लड़कियों पर खर्च कर दी थी। शेख और शाह को दो लड़कियों से बलात्कार और अन्य आरोपों में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था।
दोनों के बयानों के आधार पर कादरी के खिलाफ पैसे के बल पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद सत्तारूढ़ BJP ने कांग्रेस पार्षद पर ‘लव जिहाद’ गिरोह चलाने का आरोप लगाया था और एनएसए के तहत उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
दोहराई फिल्मी कहानी
इन घटनाओं ने वर्ष 2023 में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की यादें ताजा कर दी। फिल्म में इसी तरह महिला नाबालिग बच्चियों को बहला कर उसका धर्म परिवर्तन कराने और फिर आतंकी संगठन से जोड़ने की कहानी थी।
ऐसे फंसाता है गिरोह
पुलिस का कहना है कि ऐसे गिरोह गरीब परिवार की किशोरियों को शिकार बनाते हैं। पहले वह लड़कियों से मेलजोल बढ़ाते हैं इसके बाद पैसों का लोभ देकर उन्हें अपने साथ मिला लेते हैं। इसके बाद ब्रेनवॉश कर धर्म बदलवाकर आतंकी संगठनों से जोड़ देते हैं।
हालाँकि इसके खिलाफ कई राज्यों ने कानून भी बनाएं हैं लेकिन इस काम के लिए विदेशों से आने वाली मोटी फंडिंग के चलते अपराधी रुक नहीं रहे हैं।