Facebook Twitter Instagram youtube youtube

प्यार-धोखा और हत्या, DM के ड्राइवर की बेटी हत्याकांड में नया मोड़; आरोपित ने सुनाई नई कहानी

 प्यार-धोखा और हत्या, DM के ड्राइवर की बेटी हत्याकांड में नया मोड़; आरोपित ने सुनाई नई कहानी
Spread the love

हाथरस। डीएम के चालक की बेटी कल्पिता हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपित गुलशन को पुलिस ने गुरुवार की रात्रि को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी।

उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। यहां गुलशन ने मीडिया के सामने दावा किया है कि उसके कल्पिता से पांच वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों ने तीन वर्ष तीन वर्ष पहले हाथरस के बिसाना स्थित तारागढ़ मंदिर में शादी भी कर ली थी।

इसके बाद कल्पिता अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के से बात करने लगी थी। उसने गुलशन से बात करना छोड़ दिया था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई। डीएम राहुल पांडेय के सरकारी चालक राकेश शर्मा तहसील स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं।

उनकी बेटी 24 वर्षीय कल्पिता शर्मा ने हाथरस के प्रेमरघु कालेज से जीएनएम का कोर्स किया था। मथुरा के जिला अस्पताल में वह प्रशिक्षण ले रही थी। 14 जून रात को वह अपनी मां उर्मिला के साथ बाजार खरीदारी के लिए जा रही थी।

तहसील के गेट पर ही पहुंची थी तभी बुलेट पर सवार हमलावरों ने उन्हें रोका और कल्पिता पर गोली चला दी। दोनों मां-बेटी स्कूटी सहित गिर गई। मां के शोर मचाने पर हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

पिता की तहरीर पर केस हुआ था दर्ज

कल्पिता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस संबंध में पिता की तहरीर के आधार पर सादाबाद निवासी गुलशन, उसका साथी नवीन, पुत्रवधू ज्योति, उसकी बुआ गायत्री और बुआ का बेटा सूरज के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद नवीन को दबोचा था। पुलिस की जांच में सामने आया है इस हत्यकांड में दो नहीं बल्कि चार युवक शामिल थे। CCTV में वह घटनास्थल के पास सफेद अपाचे बाइक पर खड़े हुए दिखे।

कुछ दिन बाद पुलिस ने गुलशन के दो और दोस्त भारत और अभिषेक को भी मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था। गुलशन फरार चल रहा था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

गुरुवार की रात को मथुरा-बरेली बाईपास पर मुठभेड़ के बाद गुलशन को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पैरों में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गुलशन ने यह भी दावा किया कि कल्पिता को अभिषेक ने गोली मारी थी। अब वह जेल में है।

पुलिस ने एक तरफा प्यार में हत्या की बात कही

गुलशन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया था कि गुलशन कल्पिता से एकतरफा प्यार करता था। वह कल्पिता पर जबरन दवाब बनारहा था। जबकि कल्पिता का रिश्ता तय हो गया था। कल्पिता ने जब शादी से इनकार किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *