Facebook Twitter Instagram youtube youtube

संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ होने पर चुप नहीं बैठेगी बसपा, मायावती की कांग्रेस व भाजपा को चेतावनी

 संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ होने पर चुप नहीं बैठेगी बसपा, मायावती की कांग्रेस व भाजपा को चेतावनी
Spread the love

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ पर गहरी आपत्ति जताई है। लखनऊ में शनिवार को उन्होंने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। छेड़छाड़ होने पर बसपा चुप नहीं बैठेगी।

मायावती ने कहा कि संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ के प्रकरण पर पार्टी पैनी निगाह बनाए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पहले कांग्रेस और अब केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा संविधान पर गंभीरता से अमल नहीं कर रही है। इन दलों ने समय-समय पर संविधान में बदलाव किया है। भाजपा तो लगातार अपनी गलत नीतियों से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

मायावती ने भाजपा और कांग्रेस को चेतावनी दी। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि बसपा को इन पार्टियों के खिलाफ अपनी आवाज देशभर में उठानी पड़ेगी। उनका इशारा संविधान को लेकर छिड़ी हालिया बहस की ओर था।

मायावती ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने पूरा जीवन खपाकर देश को एक मानवतावादी संविधान दिया है। उस पर केंद्र की सत्ता में रहने के दौरान पहले कांग्रेस पार्टी ने और अब उसके बाद पिछले कुछ वर्षों से भाजपा के नेतृत्व में चल रही NDA सरकार के लोगों ने कभी भी पूरी निष्‍ठा से अमल नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा और इनके समर्थकों ने ही ज्यादातर अपनी-अपनी पार्टी की विचारधारा पर जोर दिया। मायावती ने कहा कि संविधान में समय-समय पर गैरजरूरी परिवर्तन किए गए। कांग्रेस व भाजपा मिली हुई नजर आती हैं। अपनी दोहरी नीतियां जनता पर थोप रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा और इनके समर्थकों ने ही ज्यादातर अपनी-अपनी पार्टी की विचारधारा पर जोर दिया। मायावती ने कहा कि संविधान में समय-समय पर गैरजरूरी परिवर्तन किए गए। कांग्रेस व भाजपा मिली हुई नजर आती हैं। अपनी दोहरी नीतियां जनता पर थोप रहीं हैं। देश की मौजूदा समस्याओं से जनता दुखी है।

राज्यों में सभी भाषाओं का सम्मान होना चाहिए, इसे लेकर टकराव देश विरोधी है। बंगाल के साथ ही पूरे देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आतंकवाद रोकने के लिए सरकार को सजग रहना पड़ेगा। वैश्विक घटनाओं पर केंद्र सरकार पैनी नजर रखे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *