लखनऊ में सौतेले पिता की क्रूरता, बेटी की हत्या !

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां एक पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया लखनऊ की विज्ञानपुरी कॉलोनी के विकास चंद्र पांडेय ने अपनी सौतेली बेटी सिमरन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। बेटी को बचाने आई उसकी मां रेखा भी घायल हो गईं। खून से लथपथ सिमरन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी विकास को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी मध्य आशीष कुमार श्रीवास्ताव ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। रेखा ने बताया कि रात को सिमरन मोबाइल चला रही थी, जिसे देखकर विकास ने बहस शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर विकास ने घर में रखे चाकू से हमला किया। खास बात यह है कि विकास का रेखा की संपत्ति और विरासत पर भी नजर थी, जिससे यह शक भी जताया जा रहा है कि हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद हो सकता है। सिमरन की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। उसकी मौत के बाद परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने दो चाकू बरामद किए हैं, जो हत्या में इस्तेमाल किए गए थे।
आरोपी विकास चंद्र पांडेय को तुरंत गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा का पहली शादी में जीवन अच्छा था, और उनके पहले पति डॉक्टर थे। 2016 के बाद से रेखा का उनके साथ कोई संपर्क नहीं है। सिमरन अपने पिता से नाखुश थी और अक्सर विकास के साथ झगड़ा होता था। विकास का मकसद संपत्ति पर कब्जा या किसी और कारण से भी हो सकता है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह देखा जा रहा है कि कहीं यह हत्या संपत्ति विवाद या पारिवारिक मनमुटाव का परिणाम तो नहीं है। सिमरन के ताऊ का कहना है कि उनका रेखा से 2016 के बाद कोई संपर्क नहीं है।
