Facebook Twitter Instagram youtube youtube

वीर कुंवर सिंह सेतु से स्कॉर्पियो गिरी गंगा में, एक शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

 वीर कुंवर सिंह सेतु से स्कॉर्पियो गिरी गंगा में, एक शव बरामद, अन्य की तलाश जारी
Spread the love

बलिया (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा नदी में जा गिरी। हादसा रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है।

क्या है पूरी घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में 3 से 4 लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के बलिया से बिहार के बक्सर जिले की ओर अपने गांव लौट रहे थे। सभी सवार बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। अब तक एक शव और स्कॉर्पियो गाड़ी को गंगा नदी से बाहर निकाला गया है। बाकी लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगाई गई है।

अभी तक कितने लोग थे गाड़ी में?

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि स्कॉर्पियो में कुल कितने लोग सवार थे। प्रशासन द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ।

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *