20 फीसदी भी गेंहू की खरीद नही हुई है अबतक, बिचौलिए कर रहे बुनकरों का शोषण: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश यादव ने कहा नेता अनीश मंसूरी जी व जुड़े पीडीए के साथी सभी का स्वागत करता हूँ। पसमांदा समाज के लोगो का आभार प्रकट करता हूँ। समय आने पर आपको आगे बढ़ाने का काम करेगे।
अखिलेश यादव ने कहा बुनकर कारीगरों के लिए आर्थिक समस्या बनी हुई है। कम आय होने से जीवन स्तर में कमी हो रही है, जिस कारण भविष्य की योजना नही बना पा रहे है। बिचौलियों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है।
कमाई का बड़ा हिस्सा बिचौलियों के पास चला जाता है। उनके पास काम करने के किये पूंजी नही होती है। बुनकरों के लिए बनाए कपड़ो के लिए खरीददार नही मिलता है। आर्थिक समस्या का समाधान करने के लिए सरकार को योजनाएं चलानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा बुनकरों को अस्थमा बोनकैटिस बीमारी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में काम करने से समस्या हो जाती है। सब कुछ बदल रहा है बाजार बदल गए।
कुछ दिन पहले मैं देख रहा था कि फैशन डिजाइन जैसा काम दुनिया मे कही नही होता है। जब पूरा बाजार कुछ खास हांथो में चला गया। उसके बाद फिर स्वदेशी की बात कुछ पोलिटिकल लोग करने लगे।
बुनकरों को नई तकनीकी व उपकरण मिलने चाहिए। मॉडर्न मशीन व प्रशिक्षण की आवश्यता है। इसके लिए हम आने वाले समय मे हम काम करेगे।
जब आर्थिक स्थित बेहतर होगी तो प्रदेश का विकास होगा। कच्चे माल की क्वालिटी अच्छी नही होगी तो माल भी अच्छा नही होगा। बुनकरों को कच्चे माल की समस्या रहती है। बुनकरों को बाजार की समय पर जानकारी नही होती है।
उन्होंने कहा बुनकरों की समस्या के समाधान के लिए हम काम करेगे। समाजवादी पार्टी के मेनोफेस्टो में हम शामिल करेगे।
गेंहू की खरीद पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए पूर्व CM ने कहा अभी तक 20% भी गेंहू की खरीद भी नही की है। मुख्यमंत्री जी फसलों को देखने के लिए हवाई यात्रा पर निकले थे। हमारे पहले मुख्यमंत्री फसलों को देखने के लिए हवाई यात्रा की थी।
जिस रूट पर आपका हेलीकॉप्टर गया वहाँ कहाँ केंद्र बना। काऊ मिल्क प्लांट पहला यूपी में बना था। उसको भी सरकार ने बन्द कर दिया।
बिजली की दरों पर अखिलेश यादव ने कहा बिजली महंगी होने जा रही है। संकट आएगा तो मोबाइल कैसे हम लोग कैसे चार्ज करेगे।
सपा अध्यक्ष ने कहा सुनने में आया है उनके किसी एमएलसी को कूट दिया गया। कानपुर के सीएमओ को लेकर अखिलेश ने कहा पहले हम सुनते थे डीसीएम और ओसीएम में लड़ाई थी, डबल इंजन की सरकार में इंजन टकराने लगे। उसी का परिणाम देखिए कोई कूटा जा रहा कोई पीटा जा रहा।
कौशाम्बी जैसे जगह में डिप्टी सीएम न्याय नही मिलने दे रहे। हमारे पार्टी के अध्यक्ष परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस लगा दी गई जाने नही दिया गया। जिसका जो काम है वह काम करने नही दे रहे हैं।
हमारे ओसीएम का काम क्या था पूजा पाठ करना। रिजल्ट आ गया mbbs के बच्चों का एडमिशन होगा। कोई व्यवस्था है फिर यही होगा कि कोयले का घोल पिला दिया गया। चोट किसी और जगह प्लास्टर किसी जगह और कर रहे है। हमारा इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेंगा।
अखिलेश यादव ने कहा यह सरकार मंडी नही चलाएगी, यह सरकार ऑर्गेनिक वाइन पिलाएगी। बहुत मॉडर्न आम की मंडी बनी थी। मंडी में वॉशरूम पार्किंग व अन्य व्यवस्था के साथ मंडी बनाई थी। इसलिए सरकार उस मंडी को नही चलाएगी।
इनके सरकार में फर्जी मुकदमे लिखवा दिए जाएंगे। बीजेपी के पास इतना संसाधन है बदनाम करने के लिए। कितना पर्सनल डैमेज कर सकते है आप समझ नही सकते। व्हाट्सएप ग्रुप से ऐसे मैसेज आ रहे है।
समाजवादी पार्टी सिर्फ मुस्लिम बेटियों की मदद करेगी। मेरे पास व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीन शॉट आये वह बीजेपी और आरएसएस के थे। जो अपमानित है वह पीडीए में है।
जातीय जनगणना के पक्ष में है हम लोग। हम कहते थे समाजवादी पार्टी के सरकार में हम जातीय जनगणना करवाएंगे। हमारी पंचायत चुनाव की पूरी तैयारी है। भाजपा पंचायत चुनाव में बूथ मैनेज कर रही है।
वह लोग एआई का इस्तेमाल कर रहे है। भाजपा वाले टेक्नोलॉजी का सहारा ले रहे वोट गड़बड़ करवाने के लिए।
बदायूं में जो अन्याय हुआ है पटेल समाज के साथ। उनको न्याय मिलना चाहिए। एक बार ऐसा ही काम किसी सरकार ने किया था। उसके बाद सरकार चली गई। दुनिया के आंकड़े आये थे दुनिया मे प्राइमरी शिक्षा 8 करोड़ बच्चों को नही मिल पा रही।
यूपी के पाइमरी स्कूल में बच्चे पढ़ने जा ही नही रहे। सरकार पाइमरी शिक्षा का स्तर गिरा रही है, जिससे गरीबो के बच्चे न पढ़ पाए। इंटरमीडिएट के स्कूलों की जमीनों पर भाजपा के लोगो की नज़र है। मुख्यमंत्री जी ट्रिपल आईटी के बारे में जानते ही नही होंगे।
स्कूटी में बात न बन रही हो बटवारे की इसलिए नही मिल पा रही है। जिस जगह वॉर हो रहा है वहां फंसे भारतीय फंसे हुए है उनको निकाले। अहमदाबाद में जो एक्सीडेंट हुआ उसमें किसी का इस्तीफा नही हुआ।
कुछ सेकेंड में लोगो की जान चली गई। जहां पर एयर क्राफ्ट गिरा वहां कितनो की जान चली गई। पुलवामा पहलगाम में हमने इस्तीफा नही मांगा।
अब अहमदाबाद की घटना पर जिम्मेदार सरकार का इस्तीफा मांग रहे है। जबसे प्राइवेटेंशन शुरू हुआ तब से घटनाएं बढ़ी है। यह सरकार सबको मार देंगी खुद चलती रहेगी।
सरकार के लोगो का लाइव योगा न दिखाए। जिसमे वह कोई गलत योग कर दे। जनेश्वर मिश्रा लोहिया पार्क रिवर फ़्रैंट हेरिटेज इलाके को समाजवादी सरकार ने बनाया। वहां पर योगा कर सकते है। इस सरकार में फव्वारा चोर कौन है।
मोटर बोट में लोग मास्क लगाकर बैठ रहे है। काली नदी हिंडन नदी यमुना नदी गंगा नदी का साफ न होना कौन जिम्मेदार है। भाजपा वाले बहुत विकसित भारत बोलते है। यह डिफाइन करे विकसित भारत क्या होता है।
विकसित भारत मे लाइट गई डायलसिस बन्द हुआ मरीज की जान चली गई। सरकार ने जो टैबलेट दिया वह चल नही रहा। छात्रों ने कई स्थान तय कर लिए जहां 4 हजार में बेंच दिया जाता। मुख्यमंत्री जी से निवेदन करूंगा एयर इंडिया के विमान में बैठकर खुद जाय से सभी को वापस ले आये।
