Facebook Twitter Instagram youtube youtube

तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर दुनिया? US अधिकारी ने इजरायल के हमले को लेकर दी चेतावनी

 तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर दुनिया? US अधिकारी ने इजरायल के हमले को लेकर दी चेतावनी
Spread the love

वॉशिंगटन। क्या तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होने वाला है? ये सवाल इस समय बहुत तेजी से उठ रहा है, क्योंकि मध्य पूर्व में दो कट्टर दुश्मन इजरायल और ईरान एक दूसरे के साथ भीषण जंग में उतर चुके हैं।

इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला किया। इस हमले में ईरान का शीर्ष सैन्य नेतृत्व और शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म दिया गया।

इसके बाद शुक्रवार-शनिवार की रात ईरान ने इजरायल पर जवाबी कार्रवाई शुरू की है, जिसमें इजरायली शहरों में ईरानी मिसाइलों ने तबाही मचाई है। इजरायल और ईरान का युद्ध जैसे-जैसे बढ़ रहा है, महायुद्ध का खतरा भी करीब आता दिखाई दे रहा है।

इजरायल के हमला शुरू करने से कुछ घंटे पहले ही एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने मौजूदा खतरे को अतीत में किसी भी समय की तुलना में अधिक खतरनाक बताया था। अमेरिकी अधिकारी ने यह चेतावनी तब दी थी, जब इजरायल ईरान पर बड़ा सैन्य हमला करने जा रहा था।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम

इजरायल का ईरान पर हमला ऐसे समय में हुआ है, जब डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के उद्येश्य से तेहरान के साथ गहन बातचीत कर रहा था।

ट्रंप प्रशासन ने इजरायली हमले के बाद भी तेहरान से बातचीत में शामिल होने को कहा है। हालांकि, इजरायल का कहना है कि ईरान तेजी से परमाणु बम बनाने में जुटा है और बातचीत को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

क्यों है तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा?

वॉशिंगटन पोस्ट ने एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक के हवाले से बताया कि विश्वयुद्ध का खतरा पिछले कई वर्षों के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘हम इस पर नजर रख रहे हैं और चिंतित हैं। हमें लगता है कि यह पहले के किसी भी समय की तुलना में अधिक गंभीर है।’

राजनयिक ने कहा था कि इजरायल का अकेले ईरान पर हमला करने क्षेत्र को अराजकता में धकेल सकता है। ईरान के जवाबी कार्रवाई करने और अन्य देशों के भी इसमें शामिल होने की संभावना के साथ यह सैन्य संघर्ष जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *