Facebook Twitter Instagram youtube youtube

ENG vs WI: गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, इंग्‍लैंड की ओपनिंग जोड़ी का नाम सुनहरे पन्‍नों में दर्ज

 ENG vs WI: गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, इंग्‍लैंड की ओपनिंग जोड़ी का नाम सुनहरे पन्‍नों में दर्ज
Spread the love

साउथैम्‍प्‍टन। इंग्‍लैंड के ओपनर्स बेन डकेट और जैमी स्मिथ ने मंगलवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शतकीय साझेदारी करके अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया है।

डकेट और स्मिथ ने इंग्‍लैंड के साउथैम्‍प्‍टन में खेले गए मुकाबले में केवल 53 गेंदों में 120 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 13.58 के रन रेट से रन बनाए। इंग्लिश जोड़ी ने तूफानी अंदाज में शतकीय साझेदारी करके एक नया रिकॉर्ड स्‍थापित किया।

डकेट और स्मिथ ने इतिहास रचा

डकेट और स्मिथ ने शतकीय साझेदारी करके इतिहास रच दिया। दोनों ने इंग्‍लैंड की धरती पर सबसे तेज शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड कायम किया और 16 साल पुराने क्रिस गेल व आंद्रे फ्लेचर का रिकॉर्ड तोड़ा।

गेल-फ्लेचर ने 2009 में इंग्‍लैंड की धरती पर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड स्‍थापित किया था। याद दिला दें कि इंग्‍लैंड में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल तीन ओपनिंग जोड़‍ियां हैं, जिन्‍होंने 10 से ज्‍यादा रन रेट से शतकीय साझेदारी पूरी की।

तीसरी जोड़ी पाकिस्‍तान के बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान की है, जिन्‍होंने 2021 में इंग्‍लैंड के खिलाफ 10.2 रन रेट के साथ 150 रन जोड़े थे।

इंग्‍लैंड में टी20 में सबसे तेज ओपनिंग साझेदारी (100+ रन)

खिलाड़ी                        रन         रन रेट        विरोधी              स्‍थान        साल

बेन डकेट, जैमी स्मिथ      120        13.58     वेस्‍टइंडीज      साउथैम्‍प्‍टन    2025

क्रिस गेल, आंद्रे फ्लेचर    133        11.56     ऑस्‍ट्रेलिया           ओवल       2009

बाबर आजम, रिजवान     150        10.2       इंग्‍लैंड              नॉटिंघम       2021

एक और बड़ा कीर्तिमान

बेन डकेट और जैमी स्मिथ पहली इंग्लिश जोड़ी बनी, जिन्‍होंने दुनिया में कही भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 या ज्‍यादा के रन रेट से शतकीय साझेदारी पूरी की।

इससे पहले यह रिकॉर्ड जोस बटलर और फिल सॉल्‍ट के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2024 में बारबाडोस में 12.10 के रन रेट के साथ 117 रन की साझेदारी की थी।

खिलाड़ी                         रन         रन रेट      विरोधी             स्‍थान              साल

बेन डकेट, जैमी स्मिथ  120        13.58     वेस्‍टइंडीज      साउथैम्‍प्‍टन      2025

जोस बटलर, फिल सॉल्‍ट 117        12.10     अमेरिका       बारबाडोस      2024

जोस बटलर, फिल सॉल्‍ट 117        11.89     वेस्‍टइंडीज      टारूबा         2023

वेस्‍टइंडीज का सूपड़ा साफ

बता दें कि ओपनर्स के धमाकेदार पारी की बदौलत इंग्‍लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 248 रन बनाए। जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 211 रन बना सकी।

इस तरह इंग्‍लैंड ने वेस्‍टइंडीज का तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। मेजबान ने पहला टी20 21 रन और दूसरा टी20 4 विकेट से जीता था।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *