Facebook Twitter Instagram youtube youtube

CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात, कई अहम योजनाओं की दी जानकारी

 CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात, कई अहम योजनाओं की दी जानकारी
Spread the love

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्हें राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्मृति चिन्ह भेंट किया।

कहा, सभी स्कूली बच्चों को इस पवित्र स्थल का भ्रमण कराया जाएगा जिससे कि उनमें देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना बढ़ सके। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विकास के लिए अपने विजन और योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की फोटो शेयर कर कहा, उन्हें हमेशा प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन से दिल्ली और दिल्लीवासियों की सेवा में एक नई ऊर्जा, एक नए संकल्प से जुट जाने की प्रेरणा मिलती है। दिल्ली सरकार उनके विजन के अनुसार राजधानी के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।

उन्होंने कहा, सरकार दिल्लीवासियों के साथ मिलकर राजधानी को “विकसित दिल्ली” बनाने के लिए काम कर रही है। आधुनिक तकनीक से कूड़ा प्रबंधन किया जा रहा है। हरित दिल्ली के लिए इस वर्ष 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान शुरू हो गया है। पार्कों का सुंदरीकरण और सड़क किनारे खाली स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अभियान में जन भागीदारी और विकास दोनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डा. आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक और प्रधानमंत्री संग्रहालय के महत्व और इतिहास के बारे जानकारी दी जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर भी अभियान चलेगा। लोगों से इन स्थानों के भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने दिल्ली के विकास में योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। इससे पहले मुख्यमंत्री का पद भार ग्रहण करने के बाद, यमुना की सफाई को लेकर समीक्षा बैठक और नीति आयोग की बैठक में भी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुकी हैं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *