Facebook Twitter Instagram youtube youtube

ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत; कई लोग घायल

 ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत; कई लोग घायल
Spread the love

वियना। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की खबर है। इस घटना में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने क्रोनन जीतुंग अखबार के हवाले से बताया कि ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज में मंगलवार को एक स्कूल में एक शूटर द्वारा की गई गोलीबारी 9 लोगों की मौत हुई है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

वहीं, स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए, राष्ट्रीय प्रसारक ORF सहित ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में ड्रेयर्सचुएत्जेन्गासे नामक एक सड़क पर एक ऑपरेशन चल रहा था। यहीं पर माध्यमित विद्यालय है।

हालांकि, पुलिस ने आगे किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। वहीं, घटना को लेकर ORF ने कहा कि पुलिस इमारत को खाली कर रही थी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि पीड़ितों में संदिग्ध था या नहीं।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *