शहबाज शरीफ ने भारत पर बलूचिस्तान में साजिश का आरोप लगाया !

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। दोनों नेताओं ने बलूचिस्तान के मुद्दे को उठाकर भारत पर आरोप लगाए हैं। मुनीर ने कहा कि वे बलूचिस्तान में आतंकियों को कुचलकर ही मानेंगे, और शहबाज ने आरोप लगाया कि भारत की साजिश से वहां शांति नहीं आ पा रही है। मुनीर ने क्वेटा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “पाकिस्तानी सेना, देश और बलूच जनता के समर्थन से हर दुश्मन का सामना करेंगे।
बलूचिस्तान में कोई समझौता नहीं कर सकते, इसका भविष्य स्थिरता और समृद्धि से जुड़ा है।” वहीं, शहबाज ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत बलूचिस्तान में प्रॉक्सी चला रहा है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता फैलाना चाहता है। बता दें कि पाकिस्तान में बलूचिस्तान लंबे समय से अस्थिर है, और विद्रोहियों ने कई ठिकानों पर कब्जा किया है। भारत-पाक तनाव के बीच, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत भी इन साजिशों में शामिल है। यह मामला अभी गर्म ही है, जहां दोनों देश एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।