Facebook Twitter Instagram youtube youtube

असम समेत 6 राज्यों में बाढ़ का कहर, हज़ारों बेघर

 असम समेत 6 राज्यों में बाढ़ का कहर, हज़ारों बेघर
Spread the love

पूर्वोत्तर भारत: पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने इस वक्त तबाही मचाई हुई है। बीते 48 घंटों में 30 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। सबसे ज़्यादा असर असम, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, मणिपुर, मेघालय और सिक्किम में देखा जा रहा है। असम में हालात सबसे चिंताजनक हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक़ 12 जिलों के 175 गांव डूब चुके हैं, अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, और 60 हज़ार से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। लखीमपुर जिला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है, जहां 10 से ज़्यादा राहत शिविर लगाए गए हैं। सरकार की ओर से राहत सामग्री जैसे दाल, चावल, नमक और चिवड़ा लोगों को मुहैया कराई जा रही है। अरुणाचल प्रदेश में भी स्थिति गंभीर है। अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। मिज़ोरम में भी भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मणिपुर में करीब 4000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सिक्किम में भारी बारिश और ज़मीन धंसने से उत्तर सिक्किम का संपर्क राज्य से टूट गया है। केंद्र सरकार की ओर से भी सहायता का भरोसा दिलाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने असम और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य राज्य सरकारें स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। बारिश और बाढ़ की चेतावनियों के बीच लोगों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें, नदी किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *