भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर दौरा आज !

जयपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को नया प्रोत्साहन देना, राज्य सरकार के 18 महीनों के कार्यों की समीक्षा और संगठन के नेताओं से संवाद स्थापित करना है। नड्डा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें महिला एवं बालिका शिक्षा व सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
वे पहले एमएनआईटी में स्टूडेंट्स से मिलेंगे, फिर रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत हजारों बालिकाओं को वित्तीय सहायता और छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान गर्भ की पाठशाला, स्वास्थ्य अभियान, तम्बाकू नियंत्रण और बालिका शिक्षा से जुड़े कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा।
जेपी नड्डा दोपहर बाद जवाहर सर्किल पहुंचेंगे, जहां महिलाएं तिरंगा लेकर उनका स्वागत करेंगी। इन कार्यक्रमों का मकसद महिला शक्ति का सम्मान और संगठन में उनके योगदान को रेखांकित करना है। राजस्थान में इस महीने चले कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है।
