Facebook Twitter Instagram youtube youtube

उत्तर प्रदेश के बेटे शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष सफर !

 उत्तर प्रदेश के बेटे शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष सफर !
Spread the love

उत्तर प्रदेश की धरती फिर से इतिहास रचने को तैयार है। लखनऊ के एक सामान्य बालक, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, अब अंतरिक्ष की यात्रा करने जा रहे हैं। 8 जून 2025 को वह Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचेंगे। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि भारत की उम्मीदों, यूपी की मिट्टी और हर माता-पिता के सपनों की उड़ान है। शुभांशु शुक्ला, जो भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं, ISRO के गगनयान मिशन के चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

1985 में लखनऊ में जन्मे शुभांशु के पास 2000 घंटे की उड़ान का अनुभव है, और वे Su-30 MKI, MiG-21, MiG-29 जैसे विमानों को उड़ा चुके हैं। वह पहले भारतीय होंगे, जो ISS पर जाएंगे, और दूसरे भारतीय राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले। शुभांशु का जन्म और परवरिश लखनऊ में हुई, और उनकी शुरुआती पढ़ाई सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से हुई। मात्र 16 साल की उम्र में उनका चयन NDA में हुआ, जिसने उनके जीवन को नई दिशा दी। उनके पिता, शंभू दयाल, और मां आशा शुक्ला, अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं। शुभांशु की कहानी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो दिखाती है कि मेहनत और लगन से कुछ भी संभव है। पूरे देश को इस पल पर गर्व है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *