दिल्ली सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी कर सकती है

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार बुजुर्गों और दिव्यांग जनों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में दी जाने वाली मासिक पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में मिलने वाली पेंशन ₹2500 है, जो बढ़कर ₹3000 हो सकती है।
समाज कल्याण विभाग ने इस प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर इसे कैबिनेट को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे दोबारा अंतिम निर्णय के लिए कैबिनेट में लाया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे राजधानी के लाखों बुजुर्गों और दिव्यांगों को आर्थिक राहत मिलेगी।
बुजुर्गों को कितनी पेंशन मिलती है?
60 से 69 वर्ष के बुजुर्गों को: ₹2000 प्रति माह
70 वर्ष और उससे अधिक उम्र वालों को: ₹2500 प्रति माह
प्रस्तावित बदलाव के बाद यह राशि ₹2500 से बढ़कर ₹3000 हो सकती है।
महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की उन महिलाओं को भी दिया जाता है जो न तो सरकारी कर्मचारी हैं और न ही इनकम टैक्स का भुगतान करती हैं। आधार और घोषणापत्र जमा करने के बाद उन्हें भी मानदेय मिलता है।
आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, इस योजना से दिल्ली की लगभग 50 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है।
योजना की शुरुआत
यह पेंशन योजना पहले आप सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी ने इसे लागू किया था। दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में 80 हजार नए बुजुर्गों को भी योजना में शामिल किया गया है।
