पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजधानी दिल्ली स्थित शांति वन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। सोनिया गांधी ने इस मौके पर कहा, “नेहरू जी का योगदान भारतीय राजनीति में अनमोल रहेगा। वे लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे।” कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।
