निशिकांत दुबे का हमला इंदिरा गांधी ने संसद की मर्ज़ी के खिलाफ पाकिस्तान को ज़मीन दी

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर निशिकांत दुबे ने दावा किया कि भारत ने 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग तो जीती थी, लेकिन इंदिरा गांधी की सरकार ने 1968 में रन ऑफ कच्छ का 828 स्क्वायर किलोमीटर इलाका पाकिस्तान को दे दिया था।निशिकांत दुबे ने अपने दावे को साबित करने के लिए एक दस्तावेज की कॉपी भी शेयर की है। इसमें ये जिक्र है कि 1968 में भारत ने पाकिस्तान को रन ऑफ कच्छ का 828 स्क्वायर किलोमीटर इलाका दे दिया था। निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी को “आयरन लेडी” कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने संसद के विरोध के बावजूद भारत का हिस्सा पाकिस्तान को सौंप दिया था।निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘आज की कहानी बहुत ही दर्दनाक है। कांग्रेस पार्टी ने 1965 का युद्ध जीतने के बाद गुजरात के रन ऑफ कच्छ का 828 स्क्वायर किलोमीटर पाकिस्तान को 1968 में दे दिया।
