Facebook Twitter Instagram youtube youtube

CBI दफ्तर के बाहर तैनात एएसआई पर तीर से हमला

 CBI दफ्तर के बाहर तैनात एएसआई पर तीर से हमला
Spread the love

लखनऊ  : लखनऊ में शुक्रवार शाम CBI कार्यालय के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह पर एक व्यक्ति ने तीर से हमला कर दिया। घायल एएसआई को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 50 वर्षीय दिनेश मुर्मू के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी है।

हमला कैसे हुआ?

सूत्रों के मुताबिक, दिनेश मुर्मू CBI दफ्तर के गेट के पास संदिग्ध हालत में खड़ा था। जब एएसआई वीरेंद्र सिंह ने उससे वहां खड़े होने की वजह पूछी और हटने को कहा, तो उसने अपने झोले से धनुष-बाण निकालकर एएसआई पर हमला कर दिया।

इस हमले में एएसआई घायल हो गए। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मुर्मू को काबू में लिया और पुलिस को सूचना दी।

आरोपी की पृष्ठभूमि

पूछताछ में सामने आया है कि दिनेश मुर्मू पूर्व रेलवे कर्मचारी है। साल 2000 में उसके आक्रामक व्यवहार के चलते उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

वह पहले भी दिल्ली और जौनपुर में पुलिस पर हमले के मामलों में जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार, मुर्मू ने एक बार रेलवे ट्रैक इंस्पेक्टर पर घूस मांगने की शिकायत CBI में की थी, जिसमें कार्रवाई भी हुई थी।

इसके बाद से वह खुद को CBI से जुड़ा मानने लगा और मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत होता है।

जांच जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है।

घटना के बाद CBI कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *