Facebook Twitter Instagram youtube youtube

यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बनेगी 35 KM लंबी ग्रीन बेल्ट

 यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बनेगी 35 KM लंबी ग्रीन बेल्ट
Spread the love

यीडा सिटी बनेगी इंटरनेशनल लेवल की स्मार्ट सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बनेगी 35 KM लंबी ग्रीन बेल्ट

यमुना एक्सप्रेसवे से सटी यीडा सिटी अब सिंगापुर और लंदन जैसी इंटरनेशनल सिटीज की तर्ज पर विकसित होने जा रही है। यमुना अथॉरिटी यहां 692 करोड़ रुपये की लागत से 35 किलोमीटर लंबी और 100 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट बनाएगी, जो सेक्टर 17-ए से लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक फैली होगी।

60 मीटर चौड़ी इस सड़क के दोनों ओर बनने वाली ग्रीन बेल्ट में आकर्षक वॉटर बॉडीज, थीम बेस्ड गार्डन, झरने, लाइटिंग और फूड जोन जैसी सुविधाएं होंगी। इसे सिर्फ ट्रैवल रूट नहीं, बल्कि एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

यमुना अथॉरिटी इस प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल टेंडर लाने की तैयारी कर रही है। यह ग्रीन बेल्ट न सिर्फ शहर को एक नई पहचान देगी, बल्कि एंट्री पॉइंट पर सांस्कृतिक झलक भी पेश करेगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *