पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा धमाका, 4 बच्चों की मौत, 38 घायल !

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कुज़दार जिले में बुधवार को धमाका हुआ। यह आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। इसमें एक स्कूल बस को निशाना बनाया गया। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई और 38 बच्चे घायल हो गए। कई की हालत गंभीर है।
हमला उस समय हुआ जब बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों का शक बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) पर है। यह संगठन पहले भी ऐसे हमलों में शामिल रहा है।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना को बर्बरता बताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बलूचिस्तान में पहले भी हिंसा और आतंक की घटनाएं हो चुकी हैं। यह दूसरा बड़ा हमला है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।
यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।