Facebook Twitter Instagram youtube youtube

रात में बिस्तर पर चढ़ा सांप और सोते समय लड़के को काटा

 रात में बिस्तर पर चढ़ा सांप और सोते समय लड़के को काटा
Spread the love

यूपी – यूपी के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल के लड़के को रात में सोते समय सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लड़का रेस्टोरेंट के एक कमरे में सो रहा था, उसी दौरान ये घटना हुई।

ये पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV में कैद हो गई, जिसमें सांप को लड़के के ऊपर रेंगते हुए देखा जा सकता है। मनोज गांव के एक रेस्टोरेंट में काम करता था और घटना के वक्त वह रेस्टोरेंट के ही कमरे में सो रहा था। रात के समय अचानक एक विषैला सांप कमरे में घुस आया और मनोज को काट लिया। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक सांप मनोज के ऊपर रेंग रहा है।

सांप के काटने के कुछ ही देर बाद मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *