Facebook Twitter Instagram youtube youtube

UP STF ने 6 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार !

 UP STF ने 6 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार !
Spread the love

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने साइबर क्राइम करने वाले गिरोह के 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह साइबर अपराध के साथ-साथ फर्जी तरीके से सिमकार्ड भी उपलब्ध कराते थे।

जानकारी के अनुसार, ये गिरोह टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर के फर्जी तरीके से सिमकार्ड उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना और उसके 5 सदस्य चित्रकूट से गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ओमप्रकाश अग्रहरि, शिवदयाल निषाद, राहुल पांडे, जितेंद्र कुमार, शिवबाबू और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। इनके पास से कई कंपनियों के सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इन अभियुक्तों ने करीब 10,000 से अधिक सिम कार्ड अवैध रूप से एक्टिवेट किए थे। यह सिम कार्ड साइबर अपराध, फ्रॉड और अन्य अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाते थे।

यह कार्रवाई साइबर क्राइम के खिलाफ UP STF की बड़ी सफलता है। पुलिस आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *