पवन सिंह का गाना यूट्यूब पर छाया !

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर यूट्यूब पर छा गए हैं। उनका सुपरहिट गाना ‘आहो राजा’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। इस गाने ने अब तक यूट्यूब पर 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं।
इस गाने में पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं एक्ट्रेस दर्शना बनिक, जिनकी परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह की दमदार आवाज और एनर्जी ने इस गाने को साल 2025 का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भोजपुरी सॉन्ग बना दिया है।
‘आहो राजा’ को जीएमजे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और इस पर अब तक हजारों रील और वीडियो बनाए जा चुके हैं।
तो पवन सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह वाकई में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार हैं।
