Facebook Twitter Instagram youtube youtube

क्या हरदोई के पुस्तकालय को मिलेगा नया नाम?

 क्या हरदोई के पुस्तकालय को मिलेगा नया नाम?
Spread the love

हरदोई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीजेपी एमएलसी अवनीश कुमार ने मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किया है। एमएलसी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हरदोई के राजकीय पुस्तकालय का नाम बदलकर “पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय पुस्तकालय, हरदोई” रखा जाए। उन्होंने इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचारों को सम्मानित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। अवनीश ने बताया कि यह पुस्तकालय हर दिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं के लिए अध्ययन का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय की सुविधाओं में सुधार के लिए उन्होंने अपनी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से विशेष उन्नयन कार्य भी कराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे गए इस प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि पुस्तकालय का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जाता है, तो यह ना केवल उनके विचारों को सम्मान देगा, बल्कि युवाओं में राष्ट्रसेवा, नैतिक जीवन और भारतीयता के प्रति गर्व की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव को स्वीकृति देंगे और हरदोई के इस पुस्तकालय को नई पहचान मिलेगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *