Facebook Twitter Instagram youtube youtube

सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान पर भारत के सभी प्रतिबंध जारी

 सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान पर भारत के सभी प्रतिबंध जारी
Spread the love

12 मई 2025 | न्यूज़ डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा भले ही हो गई हो, लेकिन भारत ने पाकिस्तान पर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध में अब तक कोई ढील नहीं दी है। हालात सामान्य नहीं कहे जा सकते — सीमित सैन्य तनाव की जगह अब कूटनीतिक सतर्कता ने ले ली है।

प्रतिबंधों की सूची में कोई बदलाव नहीं

अटारी-वाघा बॉर्डर अब तक बंद है। न कोई उच्च-स्तरीय बैठक हुई है, न कोई साझा बयान।

सार्क वीजा छूट अब भी रद्द है। पहलगाम हमले के बाद इसे बहाल नहीं किया गया।

पाकिस्तान उच्चायोग में सैन्य सलाहकारों की वापसी पर सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

सिंधु जल संधि पर भी अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या घटाकर 30 कर दी गई है।

CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक अभी तक नहीं बुलाई गई है।

डिजिटल और सांस्कृतिक प्रतिबंध जारी

भारत में पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स पर बैन बरकरार है।

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध अभी जारी हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तानी कंटेंट को भी रोक दिया गया है।

पाकिस्तानी जहाजों की आवाजाही पर भी अब तक रोक लगी हुई है।

यहां तक कि सीधा और अप्रत्यक्ष आयात भी पूरी तरह से बंद है।

सीजफायर के बावजूद एहतियात पूरी तरह बरकरार

हालांकि सीजफायर ने अस्थायी शांति जरूर दी है, लेकिन सरकार ने कूटनीतिक और सामरिक स्तर पर सतर्कता बनाए रखी है। पब्लिक और स्ट्रैटजिक लेवल पर किसी भी छूट के संकेत नहीं मिले हैं।

अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर

देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों की निगाहें अब सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं। क्या यह एक नई शुरुआत का संकेत है या सख्त रुख की निरंतरता का हिस्सा — यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *