यूपी मुख्य सचिव मनोज सिंह विदेश दौरे पर, डिफेंस एक्सपो में होंगे शामिल !

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे के तहत वे ग्रीस और दुबई की यात्रा पर हैं, जहां वे डिफेंस एक्सपो में हिस्सा लेंगे। मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह और वरिष्ठ अधिकारी एचपी शाही भी इस यात्रा में शामिल हैं। तीनों अधिकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी की उपस्थिति को मज़बूत करने के मकसद से इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। मुख्य सचिव की अनुपस्थिति में राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार को यूपी का प्रभारी मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे 8 मई तक यह जिम्मेदारी निभाएंगे। फिलहाल मनोज सिंह की यह विदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के लिए रणनीतिक और कारोबारी संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। भारत की बात पर हम आपको इस दौरे से जुड़ी हर अहम जानकारी देते रहेंगे।
