पाकिस्तान ने किया भारत पर साइबर हमला

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत को निशाना बनाकर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमलों को अंजाम देने की साजिश रची गई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ऐसे कई ऑनलाइन हमले दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समेत कई देशों के हैकिंग समूहों ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से ज्यादा साइबर हमले किए।उन्होंने बताया कि भारतीय वेबसाइट और पोर्टल को निशाना बनाकर किए गए ये हमले पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए थे। उन्होंने बताया कि हैकिंग करने वाले कई समूहों ने खुद को इस्लामिक गुट का बताया। उन्होंने कहा कि यह साइबर जंग हो सकती है। महाराष्ट्र साइबर ने इनमें से कई हमलों को विफल कर दिया। नोडल कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों के लिए एक एडवाइजरी तैयार की है, जिसमें उन्हें अपने साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कहा गया है।
