Facebook Twitter Instagram youtube youtube

पाकिस्तान पर भारत का बड़ा एक्शन: ‘हवा-पानी’ बंद, बॉर्डर सील, सेना को खुली छूट

 पाकिस्तान पर भारत का बड़ा एक्शन: ‘हवा-पानी’ बंद, बॉर्डर सील, सेना को खुली छूट
Spread the love

जम्मू कश्मीर : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। भारत अब पाकिस्तान को हर स्तर पर घेरने में जुट गया है। कूटनीतिक, सैन्य और आर्थिक मोर्चे पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

1. एयरस्पेस पूरी तरह बंद

भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र 23 मई 2025 तक पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे पाकिस्तान की एयरलाइनों को भारी नुकसान होगा। उन्हें अब लंबा रूट लेकर उड़ान भरनी होगी, जिससे समय और ईंधन दोनों ज्यादा खर्च होंगे।

2. सेना को फ्री हैंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को पूरी छूट दे दी है। बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं, जिससे साफ है कि उसे भारत की सैन्य कार्रवाई का डर है।

3. पाकिस्तान को मिलने वाली विदेशी मदद पर चोट

भारत जल्द ही IMF, ADB और विश्व बैंक से पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद पर आपत्ति जताएगा। खासकर उन फंडिंग प्रोजेक्ट्स पर जिनमें अरबों डॉलर की राशि दी गई है।

4. सिंधु जल संधि पर रोक

भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद से मुंह नहीं मोड़ेगा, तब तक यह संधि लागू नहीं होगी। यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इससे उसकी पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा।

5. अटारी बॉर्डर पूरी तरह सील

1 मई 2025 से भारत ने अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है। जो पाकिस्तानी नागरिक वैध दस्तावेजों के साथ भारत आए थे, उन्हें इसी रास्ते से वापस जाने के लिए कहा गया है। अब यहां से कोई आवाजाही नहीं होगी।

6. कूटनीतिक संबंधों में कटौती

भारत ने नई दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान के डिफेंस, नेवी और एयर एडवाइजर्स को निष्कासित कर दिया है। दोनों देशों के हाई कमीशन में स्टाफ की संख्या घटाकर 30 कर दी गई है।

7. वीजा सुविधा रद्द

सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा की अनुमति अब नहीं मिलेगी। जो पाकिस्तानी नागरिक भारत में मौजूद हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है।

भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ उसकी नीति बिल्कुल सख्त है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *