Facebook Twitter Instagram youtube youtube

गौतम गंभीर को ISIS से धमकी | पहलगाम हमला | डर के साए में हिंदुस्तान

 गौतम गंभीर को ISIS से धमकी | पहलगाम हमला | डर के साए में हिंदुस्तान
Spread the love

Delhi : एक क्रिकेटर… एक नेता… और अब देश का कोच

लेकिन अब एक आतंकी संगठन की हिट लिस्ट पर! जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। 22 अप्रैल को उनके स्टाफ को दो ईमेल मिले जिनमें साफ लिखा था – ‘We will kill you’ …और उसके बाद से गंभीर के घर में डर का माहौल है। उन्होंने तुरंत दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुट गई है… लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। इसी दिन, यानी 22 अप्रैल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ एक भीषण आतंकी हमला। 26 लोग मारे गए, 10 से ज्यादा घायल। हमले की जिम्मेदारी ली लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ‘The Resistance Front’ ने। एक तरफ़ आम लोग गोलियों का शिकार हो रहे है। दूसरी तरफ़ देश के चेहरे को मिल रही हैं खुली धमकियां। क्या ये सिर्फ इत्तेफ़ाक है? अब सवाल ये है। हम कब तक सहते रहेंगे? और क्या सिर्फ़ निंदा से बात बन जाएगी?

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *