लखनऊ में झगड़ा शांत करवाने गई महिला की गोली मारकर कर हत्या

लखनऊ से जहाँ बृजधाम कॉलोनी में एक 43 वर्षीय महिला, सारिका श्रीवास्तव, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के सामने स्थित अनीता नायक हॉस्टल के छात्रों को झगड़ा करने से मना कर रही थीं। जब उन्होंने पुलिस बुलाने की धमकी दी, तो एक युवक ने बंदूक निकालकर उनके सीने में गोली मार दी।
पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के पति, जो एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं, उन्होंने बताया कि हॉस्टल में आए दिन झगड़े होते थे और उन्होंने पहले भी शिकायत की थी। पुलिस ने आठ छात्रों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। हॉस्टल में सीसीटीवी नहीं है, लेकिन पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
श्यामजी ने लड़कों को लड़ाई करने से मना किया। उन्होंने झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से कहा कि अभी पुलिस को फोन करके बुलाते हैं। इस पर लड़कों ने उनकी तरफ फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के सीने को भेद गई। वह आनन फानन घायल पत्नी को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
