Facebook Twitter Instagram youtube youtube

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर नगर निगम का चला बुलडोजर

 नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर नगर निगम का चला बुलडोजर
Spread the love

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं, आपको बता दे कि नागपुर हिंसा का मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर सोमवार को नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाया गया। जिससे उसके घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया, पहले, प्रशासन ने उसे 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया था। आरोपी इस टाइम पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं।

फहीम खान के नागपुर के संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर स्थित दो मंजिला मकान में रहता था जिसको नगर निगम ने अवैध निर्माण करार दिया था। 20 मार्च को नगर निगम ने घर का निरीक्षण किया था, और नोटिस भी धमया था कहां गया था कि समान को निकाल लिया जाए, 21 मार्च को फहीम को 24 घंटे में निर्माण हटाने का नोटिस दिया गया, लेकिन ऐसा नहीं होने पर सोमवार सुबह बुलडोजर चला दिया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अगर कानून इजाजत देगा तो बुलडोजर चलेगा। उन्होंने यह बात तब कही थी जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी BJP सरकार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मॉडल पर चलेगी। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर जस्टिस पर पूरे देश में रोक लगाने के बाद हो रही है।

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *